सचिन तेंदुलकर ने ट्रैफिक जवान से की मुलाकात, जान बचाने के लिए कहा धन्यवाद

सचिन तेंदुलकर ने ट्रैफिक जवान से की मुलाकात, जान बचाने के लिए कहा धन्यवाद स्पोर्ट्स डेस्क। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मानवीय पक्ष दिखाया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल दोस्त की जिंदगी बचाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें कर्तव्य से परे जाकर काम करने के लिए सराहना की।   पूर्व महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने ट्विटर पर ट्रैफिक पुलिस की सराहना की और एक विस्तृत पोस्ट साझा किया। उन्होंने इसका शीर्षक  'ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है...' दिया है।  उन्होंने लिखा, 'कुछ दिनों पहले मेरे करीबी दोस्त के साथ एक गंभीर दुर्घटना हुई। भगवान की कृपा से वह अब बेहतर है। यह हालांकि ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मी से समय पर मिली मदद की वजह से संभव हुआ।' उसने (यातायात पुलिसकर्मी) ने समझदारी दिखाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत एक ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। उसने इस दौरान यह सुनिश्चित किया कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त उसकी रीढ़ को और ज्यादा नुकसान नहीं हो।'   https://twitter.com/sachin_rt/status/1471826930353655808

यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…