सहायक शिक्षक आज करेंगे पंथी नृत्य, निकालेंगे कैंडल मार्च

सहायक शिक्षक आज करेंगे पंथी नृत्य, निकालेंगे कैंडल मार्च रायपुर। सहायक शिक्षकों का प्रमुख सचिव स्तर पर हुई पहले दौर की बातचीत विफल हो गई। इसके बाद सहायक शिक्षकों ने निर्णय लिया कि आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। आज आंदोलन के आठवें दिन सहायक शिक्षक पंथी नृत्य कर व कैंडल मार्च कर अपनी मांगों के लिये शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला ने शुक्रवार को वार्ता के लिये बुलाया था, लेकिन चर्चा में बात नही बन सकी और शिक्षको ने आंदोलन अनवरत जारी रखने की घोषणा कर दी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

पंथी नृत्य व कैंडल मार्च का कार्यक्रम

आंदोलन के 8 वें दिन कल सहायक शिक्षको ने पंथी नृत्य व कैंडल मार्च का कार्यक्रम रखा हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव कौशल अवस्थी ने वीडियो जारी कर बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। व कल गुरु घासीदास जयंती होने के काऱण अपने मंच पर पंथी नृत्य का आयोजन हमने किया हैं। उसके बाद शाम को हम लोगों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों की पहली वार्ता विफल, बैठक छोड़ गुस्से में निकले शिक्षक

बस्तर से सहायक शिक्षकों का डेरा

दूसरी तरफ अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिये प्रदेश के जगह जगह से शिक्षक रहने की तैयारी के साथ अब राजधानी पहुंच रहे हैं। बस्तर से सहायक शिक्षकों का दल गैस, राशन व सिलेंडर के साथ आ रहा हैं।

मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन में 

सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम अनिश्चितकालीन आंदोलन में डटे रहेंगे क्योंकि हमारे साथी छत्तीसगढ़ से कोने कोने से पूरा व्यवस्था के साथ पंडाल में रहने के लिए रात दिन वहां डटे रहेंगे सैकड़ों की संख्या में पंडाल में ही खाना बनाकर खाएंगे और वही सोएंगे गैस की व्यवस्था के साथ हमारे बस्तर के साथी पहुंच रहे हैं। हम सब पंडाल में ही रात गुजारेंगे।

सफाई सत्याग्रह चला

बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक 11 दिसम्बर से वेतन विसंगति दूर करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इस दौरान शिक्षक अलग अलग तरीको से अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवा रहा हैं। पहले ब्लाक मुख्यालयो में धरना प्रदर्शन के अलावा विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन व भूख हड़ताल किया गया।  आंदोलन के 7 वे दिन सफाई सत्याग्रह चला कर प्रेस क्लब, एसपी आफिस,कलेक्ट्रेट में शिक्षको ने झाड़ू लगा कर सफाई की। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…