छोटे बच्चों की साक्षरता दर में पिछड़ा छत्तीसगढ़, सूची में केरल टॉप पर
नई दिल्ली। देश में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में साक्षरता दर की सूची सामने आई है। छोटे प्रदेशों की सूची में छत्तीसगढ़ पिछड़ गया है। इसमें राज्य 7वें स्थान पर है।
बड़े राज्यों की श्रेणी में पश्चिम बंगाल सबसे ऊपर हैं, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश का नक्शा छठवें और सातवें स्थान पर हैं। बिहार इस मामले में सबसे नीचे हैं। छोटे राज्यों की श्रेणी में केरल टॉप पर हैं। यह जानकारी इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटेटिव (ईएसी-पीएम) ने की ओर से जारी की गई। संस्था की आधारभूत साक्षरता और गणना पर सूचकांक के बारे में अध्ययन में यह रिपोर्ट सामने आई हैं। यह 10 साल से कम उम्र के बच्चों में साक्षरता का संकेतक है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद ने इसकी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट शिक्षा के कुल खास मानकों के आधार पर बनाई गई है।
केंद्र शासित प्रदेश और पूर्वोत्तर में रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्यदीप 52.69 नाम वह मिजोरम 51.64 केंद्र शासित प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य श्रेणी में 30 अंक हासिल करने वाले क्षेत्र हैं। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे नीचे हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर श्रेणी में आखिरी पायदान पर हैं।