नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने 2 महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद

नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने 2 महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद दंतेवाड़ा। जिले के गोंदरस जंगल में डीआरजी और माओवादियों के बीच शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई है। इसमें जवानों ने  दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया। मौके पर महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। साथ ही पिस्टल, देसी कट्टा, विस्फोटक सामग्री के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। मुठबेड़ के डीआरजी जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

नक्सली मुठभेड़ में कई का दावा 

फायरिंग के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक 2 में से एक, हिड़मे कोहराम के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम था, जबकि दूसरे पोज्जे पर 1 लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में कई नक्सली घायल होने का दावा किया गया है, जिसकी तलाश जारी है। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

नक्सलियों की मौजूदगी सूचना मिली थी- एसपी

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से गोदेरास के जंगलो में 60 से 70 नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी की टीम को मौके पर रवाना किया गया था। डीआरजी की टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद इलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की घेराबंदी करते देख गोलिया बरसाना शुरू कर दिया। डीआरजी जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए मौके से दो महिला नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है। एसपी ने मुठभेड़ में कई नक्सली घायल होने का दावा किया है। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…