ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में...

ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में... रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया निवासी रिटायर्ड प्राचार्य से बड़ी ठगी हो गई। ठगों ने खाते से 39 लाख रुपए निकाल लिये। बैंक लोकपाल के नाम से एक साल पहले बुजुर्ग को ठग का फोन आया। उनका सालों से बंद एलआईसी का पैसा ब्याज समेत दिलाने का झांसा दिया। प्रोसेस के नाम पर बुजुर्ग से ठग ने किश्तों में पैसा जमा कराया।  अगस्त 2020 से अब तक किश्तों में रकम जमा किए हैं। अब ठगों का फोन आना बंद हो गया है। तब ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इससे पहले अभनपुर के बुजुर्ग से 69 लाख की ठगी हुई थी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड प्राचार्य उदय रावले (62) डंगनिया का रहने वाला है। नौकरी के दौरान उन्होंने एलआईसी पॉलिसी कराया था। कुछ दिनों तक किश्त जमा की और फिर बंद कर दी। इसके अलावा बैंक में भी उनका पैसा जमा था। 14 अगस्त 2020 को उनके पास बैंक लोकपाल के नाम से फोन आया है। उन्हें पॉलिसी की जानकारी दी गई और कहा कि लोगों का जमा पैसा लौटाया जा रहा है। पूरा पैसा ब्याज के साथ वापस किया जाएगा। पहले पॉलिसी को फिर से चालू करना होगा।

मोबाइल पर खाता नंबर मैसेज किया

खाते में 68 हजार रुपए जमा कर दीजिए। ठग ने बुजुर्ग के मोबाइल पर खाता नंबर मैसेज किया। बुजुर्ग ने उसमें पैसे जमा कर दिए। कुछ दिन बाद 40 हजार प्रोसेस फीस मांगी गई। उन्होंने जमा कर दी। इस तरह हर महीने उनसे अलग-अलग बहाना करके ठग खाते में पैसा जमा कराते रहे। बुजुर्ग भी ठग के खाते में पैसा जमा करते रहे।

साइबर सेल की टीम जांच में जुटी

रिटायर्ड प्राचार्य ने 39 लाख से ज्यादा ठगों के खाते में जमा किए। इतनी बड़ी रकम की ठगी होने के बाद उन्होने पुलिस में शिकायत की। पुलिस के अनुसार ठग ने पूरे पैसे निकाल लिए है। शिकायत के बाद साइबर सेल की एक टीम जांच में लगी हुई है।

रहे सतर्क, बंद पॉलिसी के लिए नहीं आता फोन

पुलिस का कहना है कि ठग रिटायर्ड लोगों का डेटा निकालकर ठगी कर रहे है। बैंक लोकपाल के नाम से लोगों को फर्जी फोन करते हैं। उन्हें एलआईसी, बीमा, बैंक में जमा पैसा समेत अन्य रकम वापसी का झांसा देते हैं। उन्हें ठग बातों में उलझा देते है। उन्हें भरोसा दिलाया जाता है। उनके खाते में पैसा वापस आया जाएगा। बता दें कि अभनपुर के रिटायर्ड बिजली अधिकारी से 69 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। पुलिस ने झारखंड में छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उससे पैसे बरामद नहीं कर पाए। ठग ने पैसा खर्च कर दिया है। कानून भी  ऐसे ठगों से रकम की वसूली करने में असहाय है।  यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…