नौकरी : 8वीं-10वीं और स्नातक पास के लिए रोजगार, जानें वेतन समेत अन्य डिटेल...
नौकरी : 8वीं-10वीं और स्नातक पास के लिए रोजगार, जानें वेतन समेत अन्य डिटेल...
कवर्धा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कबीरधाम में 21 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऩिजी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐच्छिक अभ्यर्थी को मंगलवार सुबह 11 बजे रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा। यहां कबीरधाम जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- टॉप कैरियर सर्विस, तात्यापारा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, रायपुर द्वारा पद एकाउंटेंट के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण, टेली कार्य एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 10,000 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष),
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बीई/आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) उत्तीर्ण, वेतन 9,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),
- सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 9,000-12,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),
- डिलीवरी ब्वॉय के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 21 वर्ष),
- हॉटल के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000-8,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष), किचन हेल्पर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000 रूपए प्र.मा.,
आयुसीमा 21 वर्ष), ट्रक ड्राईवर के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 5वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 15,500 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष) पर भर्ती किया जाना है।
ट्रक ड्राईवर के लिए कार्यक्षेत्र कोरबा जिला है तथा बाकी पदों हेतु कार्यक्षेत्र रायपुर जिला है। सिक्यूरिटी गार्ड के लिए चयनित अभ्यर्थी से वर्दी एवं कीट के लिए 2000 रूपए उपस्थिति तिथि को नियोजक द्वारा लिया जाएगा, जिसकी सूचना दी गई है।
यह भी पढ़े-
Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे…
मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…