मनवा कुर्मी समाज : केंद्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल, अध्यक्ष समेत 10 राज प्रधान होंगे शामिल...

मनवा कुर्मी समाज : केंद्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल, अध्यक्ष समेत 10 राज प्रधान होंगे शामिल.. रायपुर। ग्राम देवरी, तरपोंगी में 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला और युवा संगठन का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा होंगे। अध्यक्षता धरसींवा राज प्रधान दशरथ वर्मा करेंगे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा और धरसींवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, रविशंकर विश्वविद्यालय कुलपति डॉक्टर केसरी लाल वर्मा, विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई  कुलपति मुकेश वर्मा,  रायपुर डिप्टी कलेक्टर दीप्ति वर्मा सहित 10 राज्य के राज्य प्रधान उपस्थित रहेंगे। क्षेत्र प्रधान डॉ सुमित वर्मा एवं ग्राम प्रमुख आनंद वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। सभी को आयोजन की जिम्मेदारी दे दी गई है। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…