कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार

कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार बलौदाबाजार। कट्टे की नोक पर डकैती की बड़ी वारदात हो गई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक टैंट व्यापारी के घर घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने जान से मारने की धमकी देकर व्यापारी के घर से 5 लाख नगदी सहित सोने चांदी की ज्वेलरी अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के भाठागांव की है। इस वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

देर रात दरवाजा खटखटाया

जानकारी के अनुसार, पीड़ित संतोष कौशले एक टैंट व्यापारी है। शुक्रवार की रात में एक कार्यक्रम में टैंट का काम करके संतोष अपने घर लौटा था। परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। रात करीब डेढ़ बजे के बीच कुछ लोग उनके घर का गेट खटखटाने लगे। आवाज सुनकर जब संतोष ने खिड़की खोली तो एक व्यक्ति उस पर कट्टा तान दिया और दरवाजे को खोलने कहा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

अलमारी से निकाल लिए लाखों रुपए

दरवाजा खोलने के बाद नकाबपोश 5 आरोपी अंदर आये, सभी वे हाथों में कट्टा और चाकू था। आरोपियों में घर में मौजूद महिलाओं पर कट्टा चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। घर में रखे अलमारी के बारे में पूछने लगे। इनमे से दो डकैत अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखा 5 लाख 29 हजार और लगभग 60 सोने चांदी के जेवरात अपने पास रख लिए।

महिलाओं से जेवरात मांगा

महिलाओं को उनके पहने हुए जेवरात भी मांग लिए। साथ ही किसी को बताने पर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी। डकैत की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जाते वक़्त घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल लिया। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। 

एक घंटे बाद व्यापारी बाहर निकला 

पुलिस का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद संतोष ने दरवाजा खुलवाया और करीब 2.30 बजे पुलिस को डकैती की सूचना दी। व्यापारी का मकान बहार में है। इसके चलते उन्होंने CCTV कैमरा भी लगवाया था, लेकिन बदमाशों ने उसे तोड़ दिया। जाते हुए बदमाश कैमरे का DVR भी उठाकर ले गए। इसके चलते वहां से कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…