पंचायत सचिव निलंबित : महिला पटवारी को भेजा अश्लील वीडियो, शिकायत के बाद कार्रवाई

पंचायत सचिव निलंबित : महिला पटवारी को भेजा अश्लील वीडियो, शिकायत के बाद कार्रवाई कोरिया। जिले में महिला पटवारी को अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। महिला ने पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।  

पहले समझाइश दी, लेकिन नहीं माना

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के सरभोका ग्राम पंचायत में सच्चिदानंद द्विवेदी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जिले में ही पदस्थ महिला पटवारी ने सचिव पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है।  महिला पटवारी ने पहले पंचायत सचिव को एसी हरकत करने से खुद मना किया, लेकिन पंचायत सचिव सचिदानन्द द्विवेदी बाज नहीं आया औए उसकी हरकते जारी रहीं।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

अधिकारियों से सचिव की शिकायत

परेशान होकर महिला पटवारी ने अधिकारियों से सचिव की शिकायत की।  महिला पटवारी की शिकायत को जांच में लेकर एसडीएम ने जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ को सौप दिया। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन के बाद उक्त पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। यह भी पढ़े-  कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने 2 महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…