छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, 21 दिसंबर तक घना कोहरा की संभावना...

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, 21 दिसंबर तक घना कोहरा की संभावना...  रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आ रही है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में ठंड में वृद्धि हुई है। साथ ही दिन का तापमान सामान्य से नीचे होने लगा है।  कुछ क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से कुछ ज्यादा है। बढ़ती ठंड से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है। अभी ठंड और बढ़ने की आशंका जताई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड में और बढ़ोतरी होगी। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। 19 से 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की प्रबल संभावना है।

शनिवार को मौसम रहा शुष्क

शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पेंड्रा में तो अधिकतम तापमान ही सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है। रविवार 19 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अभी आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

बीते 6 दिनों में गिरा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

बीते 6 दिनों में राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दोनों में ही दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के आने और पार गिरने से ही ठंड अब बढ़ती जा रही है।

6 दिनों का तापमान

12 दिसंबर का तापमान रायपुर 28.6 16.0 बिलासपुर 28.4 13.4 जगदलपुर 28.5 16.4 अंबिकापुर 23.6 8.5 पेंड्रा 25.7 10.3 दुर्ग 29.8 14.6 (अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 18 दिसंबर का तापमान रायपुर 27.5 14.1 यह भी पढ़े-  कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने 2 महिला नक्सली को किया ढेर, हथियार बरामद कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…