व्यापमं की संयुक्त भर्ती परीक्षा आज, 72 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल 

व्यापमं की संयुक्त भर्ती परीक्षा आज, 72 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल  रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से रविवार को प्रदेशभर में 65 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया है। इस परीक्षा में 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12: 15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई है।

कोरोना काल के बाद संयुक्त परीक्षा

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद मंडी निरीक्षकों की भर्ती परीक्षा और अब संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

471 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए प्रथम पाली में रायपुर में 41 समेत 222 और दूसरी पाली में रायपुर के 38 समेत प्रदेशभर में 471 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर , संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा, नवा रायपुर , उप पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो, संचालक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला विभागों में रिक्त 65 सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री आपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…