कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेंगे आंदोलन, प्रदेश भर में निकालेंगे रैली...

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेंगे आंदोलन, प्रदेश भर में निकालेंगे रैली... रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। कर्मचारी 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता,7 वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता पेंशनरों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता की मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी रैली निकालेंगे।

12 जनवरी को रैली

छतीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 12 जनवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिला, तहसील,विकासखंडों में कलेक्टर,एसडीएम व रायपुर में मुख्यसचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इस सम्बन्ध में रणनीति बनाने के लिये छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्व कर्मचारी सगठनों की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक रायपुर राजधानी स्थित कलेक्टोरेट परिसर स्थित उपसंचालक कृषि कार्यालय के सभागार में संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

मौलिक अधिकार रैली, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मांगपत्र

 बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने चर्चा उपरांत निर्णय लिया कि प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी आगामी 12 जनवरी को जिला, तहसील, विकासखण्डों में ''मौलिक अधिकार रैली'' निकालकर मुख्यसचिव, कलेक्टरों, व अनुविभागीय दण्डाध्किारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मांगपत्र प्रेषित करेंगे।  

28 एवं 29 जनवरी को दो दिवसीय आंदोलन 

इसके बाद भी यदि प्रदेश के कर्मचारियों को मौलिक अधिकार के रूप में लंबित 14 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 7 वें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा जैसे मौलिक अधिकारों को प्रदान नहीं की जाती है, तो आगामी 28 एवं 29 जनवरी को दो दिवसीय आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…