रेलवे में भर्ती : दक्षिण मध्य नौकरी, इस तारीख तक करें आवेदन, Railway Recruitment

रेलवे में भर्ती : दक्षिण मध्य नौकरी, इस तारीख तक करें आवेदन, Railway Recruitment डेस्क। दक्षिण मध्य रेलवे (Railway Recruitment 2021 ) ने नौकरी निकाली है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है।

रेलवे में भर्ती, 21 पदों पर

 इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। ग्रुप सी के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 20200 तक सैलरी दी जाएगी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं (पदों के अनुसार अलग - अलग) पास होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास निर्धारित योग्यताएं भी होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

रेलवे ग्रुप सी के पदों पर आवेदन, कैंडिडेट की न्यूनतम आयु (Railway Group C Candidate minimum age)

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • एससी, एसटी, महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
  • ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2022 से की जाएगी।
  • किसी भी उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट नहीं प्रदान की जाएगी।

रेलवे ग्रुप सी के पदों अंतिम तिथि 17 जनवरी

  •  आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2022 है।
कैंडिडेट अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…