प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पूर्व ह्रदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले ज़ाया गया था। उन्हें लीवर से जुड़ी समस्याएं थीं। रविवार को दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान उनकी सांस थम गई। उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जा रहा है।
वर्ल्यानी के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश, मंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा शोक जताया है।
बता दें कि रमेश वर्ल्यानी समाजवादी धड़े के नेता थे। दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के करीबियों में थे। उन्हें आर्थिक और कर संबंधी मामलों की विशेषज्ञता थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने में भी वर्ल्यानी की बड़ी भूमिका थी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 1977 में रायपुर ग्रामीण सीट से वे जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने कांग्रेस के स्वरूप चंद जैन को हराकर सीट जीती थी। हालांकि 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर दोबारा वापसी की। रमेश वर्ल्यानी ने बाद में कांग्रेस प्रवेश किया था।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमेश वर्ल्यानी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा कि, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है। वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय-समय पर सलाह मशविरा करता रहा। ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…