राखी बांधने वाली बहन की भाई ने की हत्या, इस बात से था नाराज, मां ने 6 महीने बाद खोला राज...

राखी बांधने वाली बहन की भाई ने की हत्या, इस बात से था नाराज, मां ने 6 महीने बाद खोला राज... अंबिकापुर। राखी बांधने वाली बहन को भाई ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। लेकिन वारदात के बारे में किसी को कोई शक नहीं हुआ। परिजन घटना को दुर्घटना मानकर चल रहा था। लेकिन सच जान हर कोई हैरान हो गया। करीब 6 महीने बाद हत्या के राज से पर्दा उठा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बहन अक्सल घर देर रात लौटता था। इससे भाई नाराज था। एक दिन रास्ते में ही बहन की डंडे से पीट पीटकर मार डाला। शव को मौक़े पर ही छोड़कर फरार हो गया। जब लोगों को शव दिखा तो लगा कि सड़क हादसा हुआ है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदेह जताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पता तलाश शुरु की और फिर क़रीब 6 महीने बाद पुलिस को मृतका की मां ने बेटे पर ही संदेह जताया। पुलिस पूछताछ में उसने आरोप स्वीकार लिया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या

वारदात दरिमा के सोहगा खर्रापारा का है। जहां बीते 18 जुलाई को ग्रामीणों ने गाव की ही रजनी कुजूर को क्षत विक्षत हालत में सड़क पर देखा था, शव के साथ ही मृतका की स्कूटी भी गिरी पड़ी थी। प्रथम दृष्ट्या यह लगा कि यह एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने चोटों की प्रकृति हत्यात्मक लिख दी और उसके बाद पुलिस पूछताछ और सुराग की तलाश में जुट गई।

मां ने बेटे पर आशंका जताई

पुलिस ने मृतका रजनी कुजूर की मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की तो उसने बेटे पर ही आशंका जताई। पुलिस ने रजनी के भाई केंदाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार लिया। आरोपी केंदाराम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि "हत्या के आरोपी ने हत्या की जो वजह बताई है उसके अनुसार वह अपनी बहन के अक्सर घर देर से आने की वजह से नाराज़ रहता था। वहीं ज़मीन संबंधी विवाद भी हो जाता था। घटना दिनांक को मृतका फिर देर से घर पहुंची तो आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई।" यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…