छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ...
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ...
रायपुर। छतीसगढ़ में भयंकर शीतलहर जारी। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बादल साफ होने के बाद से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। अमरकंटक में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। वहीं लोग ठंड से बचने कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं।
पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, जमी बर्फ
प्रदेश के कवर्धा जिले के चिल्फीघाटी सहित वनांचल और पहाड़ी इलाकों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोग देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो अमरकंटक में न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।
[caption id="attachment_6500" align="aligncenter" width="711"]

छत्तीसगढ़ में
बढ़ी ठंड,[/caption]
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर शीतलहर पड़ने की चेतावनी दी है। ठंड हवा के चलते ज्यादातर इलाकों में पारा भी नीचे लुढ़क गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कोरिया में 04.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पेंड्रारोड में पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पारा पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कमी रिकार्ड की गई।
रायपुर में मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही हवा के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ सकती है। इसका असर रायपुर में भी देखने को मिलेगा। हालांकि रायपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।
शीतलहर से बुजुर्ग-बच्चों को बचाए
विशेषज्ञों के मुताबिक शीतलहर की स्थिति बनने पर बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले गमछे और गर्म कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम घरों में ही रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। दमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड में जुकाम, बुखार की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए सभी सतर्क रहें।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…