मनवा कुर्मी समाज का शपथ ग्रहण समारोह : केंद्रीय कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह, अध्यक्ष चोवाराम वर्मा का हुआ सम्मान
मनवा कुर्मी समाज का शपथ ग्रहण समारोह : केंद्रीय कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह, अध्यक्ष चोवाराम वर्मा का हुआ सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धरसींवा राज के ग्राम देवरी में किया गया। इस समारोह में नए केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा का सम्मान किया गया। वहीं धरसींवा राज के दशरथ वर्मा ने अध्यक्ष के गांव आगमन पर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों ने समाज हित में अपने विचार रखे। सरंक्षक बिपिन बिहारी ने कुर्मी समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
जनप्रतिनिधि रखे समाज का ख्याल
समारोह को संबोधित करते हुए चोवाराम वर्मा ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इस प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे समाज के हैं। समाज के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, उनको भी समाज का ख्याल रखने की जरूरत है, जिससे समाज प्रगति करेगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
समाज में प्रतिभावान की कमी नहीं
नई कार्यकारिणी को लेकर अध्यक्ष बोले कि समाज में संविधान के अनुरूप पद सीमित है। जिनको पद मिला है वो समाज की सेवा करेंगे। जिनको पद नहीं मिला। उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा है, क्योंकि वे सब पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारी का अहसास कराकर उनको हमेशा काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। समाज में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है।
हमारे संविधान में जो नियम है, उससे हम बंधे हुए हैं, इसलिए जिनको पद नहीं मिला है, वे मन छोटा न करें।
[caption id="attachment_6544" align="alignnone" width="1080"]

कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि[/caption]
ये बने केंद्रीय सरंक्षक
नई कार्यकारिणी में केंद्रीय सरंक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, सीताराम वर्मा, मन्नूलाल परगनिया, बिपिन बिहारी वर्मा, ध्रुव कुमार वर्मा बनाए गए।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार नायक, महेश वर्मा, कौशिल्या वर्मा, महामंत्री प्रवक्ता ऋषि कुमार वर्मा, मंत्री टीआर वर्मा, अंकेक्षक महेंद्र कश्यप, सचिव पोखन लाल वर्मा बनाए गए।
कार्यालय सचिव संतोष वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, युवा अध्यक्ष कपिल कश्यप, अपील प्रभारी तोरण नायक, चुनाव प्रभारी खोड़स राम कश्यप, अश्वनी वर्मा को कृषि प्रभार की जिम्मेदारी मिली।
[caption id="attachment_6545" align="aligncenter" width="203"]

केंद्रीय महिला अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा[/caption]
मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा पलारी, व्यापार प्रकोष्ठ महेंद्र वर्मा, कार्यालय प्रभारी भोजराम बंछोर, संस्कृति प्रभारी चंद्रभूषण वर्मा समेत केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
[caption id="attachment_6547" align="aligncenter" width="165"]

युवा अध्यक्ष कपिल कश्यप[/caption]
कुलपति व आईएएस ने कहा- समाज के लिए सेवा करूंगा
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति केशलाल वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि मैं समाज के मुखिया के आदेश पर हमेशा समाज की सेवा करने के लिए तत्पर हूं। जो कार्यकारिणी गठित हुई है, वह एक अच्छी टीम है, जो समाज हित के लिए काम करेंगे।
विवेकानंद विश्वविद्लाय भिलाई के कुलपति मुकेश वर्मा ने कहा कि हमारे समाज के लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। समाज के लोगों की उन्नति और सहयोग के लिए समर्पित होकर सेवा करूंगा।
आईएएस टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवक होने के कारण ज्यादा समाज को समय नहीं दे पाते, लेकिन वे समाज के मुखिया के आदेश पर दिये गए कार्य को हमेशा करते रहेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा रायपुर, चंद्रकांत वर्मा जनपद उपाध्यक्ष, दीप्ति वर्मा डिप्टी कलेक्टर, बिपिन बिहारी वर्मा संरक्षक, राजप्रधान ने संबोधित किया।
सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने पर होगी कार्रवाई
केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने सोशल मीडिया में समाज के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों चेतावनी दी। उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में समाज की बुराई न करें। और न ही कोई टीका टिप्पणी करे, हो सके तो सिर्फ समाज की अच्छाई को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की अच्छाई को बताएं। अगर कोई सोशल मीडिया से समाज को नीचा गिराने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ समाज कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…