नगरीय निकाय चुनाव : शांति पूर्ण वोटिंग जारी, बिरगांव में 9 बजे तक 7 और भिलाई में 3 प्रतिशत मतदान
नगरीय निकाय चुनाव : शांति पूर्ण वोटिंग जारी, बिरगांव में 9 बजे तक 7 और भिलाई में 3 प्रतिशत मतदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसके अलावा विभिन्न निकायों के 15 वार्डों में उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
प्रदेश के 15 नगरीय निकाय में शुरुआती 1 घंटे याने सुबह 8 से 9 बजे के मतदान प्रतिशत भी आ चुके हैं। इस 1 घंटे में सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत कोंटा में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत खैरागढ़ में दर्ज किया गया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
रायपुर के बिरगांव नगर निगम चुनाव में 9 बजे तक करीब 7 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान केंद्रों में वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
1.बिरगांव- 7.25
2.भिलाई - 1.52
3.रिसाली-3.64
4.भिलाई चरोदा -2.25
नगर पालिका परिषद
- मारो(बेमेतरा -4.66
2.जामुल (दुर्ग) -2.81
3.सारंगढ़ (रायगढ़) -5.87
4 बैकुंठपुर (कोरिया) -11.14
5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -1.27
नगर पंचायत
1.प्रेमनगर(सूरजपुर) -15.98
2.नरहरपुर (कांकेर)- 19.64
3.कोंटा (सुकमा)-21.70
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-14.80
नगरीय निकाय में पार्षद पर के लिए मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। भिलाई के सुपेला स्थित मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ लगी है।
कई मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जैसे जैसे धूप तेज हो रही है, वैसे वैसे ही मतदाताओं की संख्या भी बढ़ रही है।
भिलाई चरोदा नगर निगम में चुनाव प्रारंभ कई बूथों में मतदाता सूची को लेकर वोट परेशान हैं। दुर्ग जिले के रिसाली निगम के वार्ड 26 के लिए शासकीय स्कूल रिसाली में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। बूथ के भीतर जाने के पहले मतदाताओं को सेनिटाइजर दिया जा रहा है।
बिरगांव नगर निगम में 186 अभ्यर्थी मैदान में
रायपुर के बिरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 186 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। अपने पार्षदों को चुनने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। इसी तरह रायपुर जिले के नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 में उप निर्वाचन हो रहा है। इस वार्ड में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
23 दिसंबर को चुनाव परिणाम
23 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। नगर पालिक निगम बिरगांव के आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव में तथा नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला नवापारा में मतगणना किया जाएगा। इसी तरह अन्य नगर निगमों,नगर पालिका और नगर पंचायतों में वोटों की गिनती होगी।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…