जुआ-सट्टा की लत : दोस्तों ने कर्ज से परेशान युवक को रोका, लेकिन उन्हीं के कमरे में लगा ली फांसी
जुआ-सट्टा की लत : दोस्तों ने कर्ज से परेशान युवक को रोका, लेकिन उन्हीं के कमरे में लगा ली फांसी
बिलासपुर। एक युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जुआ और सट्टे की लत के कारण से वह परेशान था। तीन दिन पहले घर से भाग गया था। वह राज्य के बाहर भागने वाला था। लेकिन दोस्त ने समझाकर रोक लिया। लेकिन दोस्तों की अनुपस्थित में उसने फांसी लगा ली।
मृतक का नाम संस्कार राठौर
मृतक का नाम संस्कार राठौर था, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और जांजगीर के रानी बरछा में रहता था।
रविवार को वो गोंदिया जाने के लिए टिकट भी बुक कर लिया था, जिसके बाद दोस्तों ने उसे समझकर जाने से रोका और अपने घर अशोक नगर लाये थे। थोड़ी देर बाद संस्कार को रूम में छोड़ किसी काम से बाहर निकल गए।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
दोस्त वापस आकर देखा फंदे पर मिला
अखिल कुरैशी और एक अन्य साथी राजीव बंजारे कहीं चले गए थे। वापस जब आकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था, जिसके बाद दोनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो अंदर संस्कार फंदे पर लटका हुआ था। फ़िलहाल इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी गई। वहीं मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए।
शोकपत्र बांटने घर से निकला था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि संस्कार 17 दिसंबर की सुबह रिश्तेदार के दशगात्र का शोक पत्र लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। इससे परेशान होकर उन्होंने जांजगीर के कोतवाली थाने में सूचना दी थी। जिस पर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पिता के खाते से निकाला था 80 हजार रुपए
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक जुआ और सट्टे में दांव लगाता था। इसके चलते वह कई लोगों से कर्ज भी लिया था। कर्ज बढ़ने के बाद वह परेशान था। उसने अपने पिता के खाते से भी 80 हजार रुपए निकाल लिया था। पुलिस उसके परिजन व मोबाइल से जानकारी जुटा जांच कर रही है।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…