छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, कस्बाई और नक्सली इलाके में 50 फीसदी से अधिक वोटिंग, शहर में कम मतदान...

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, कस्बाई और नक्सली में 50 फीसदी से अधिक वोटिंग, शहर के अधिकतर मतदाता नहीं निकले घरों से... रायपुर। कोंटा, भोपालपटनम प्रेमनगर में अच्छी हो रही है। यहां मतदान फ़ीसदी 50 प्रतिशत को पार कर गया है, जबकि इसके उलट यदि महानगर की श्रेणी में आ चुके निगम क्षेत्रों को देखें तो भिलाई में 12 फ़ीसदी जबकि रिसाली में 8 फ़ीसदी के आंकडे है। क़रीब साढ़े 11 बजे के आसपास जो आंकडे आए हैं वो चकित करते हैं और मुस्कुराने को विवश करते है। कस्बाई इलाक़े के साथ साथ नक्सल क्षेत्र होने की वजह से संवेदनशील कोंटा में मतदान प्रतिशत 55 फ़ीसदी और भोपालपटनम में मतदान का प्रतिशत इक्यावन फ़ीसदी है, प्रेमनगर में 50 फ़ीसदी और नरहरपुर में 55 फ़ीसदी के क़रीब आँकड़ा है। इसके ठीक उलट शहरी इलाक़े में मतदान प्रतिशत बेहद धीमा है। भिलाई में यह आँकड़ा 12 फ़ीसदी तो रिसाली में8 फ़ीसदी का आँकड़ा है। भिलाई चरौदा में मतदान प्रतिशत क़रीब 16 है। याने शहरी इलाक़ों में कहीं पर भी आँकड़ा 20 फ़ीसदी को नहीं छू पाया है। यह भी पढ़े- छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…