भयानक हादसा, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौत धमतरी। जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची ने मौके पर जांच में जुट गई।
कार के परखच्चे उड़े
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार जनपद अध्यक्ष के पुत्र सौरभ ठाकुर गंभीर रूप से घायल घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंचे।
मगरलोड थाना ने मीडिया को बताया कि मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हुई है। मृतक युवक जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड ज्योति दिवाकर ठाकुर के पुत्र है।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…