बूथ में ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, पुलिस को देना पड़ा दखल
बूथ में ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, पुलिस को देना पड़ा दखल
बिलासपुर। जिले में वार्ड क्रमांक-29 के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यह सब विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव बूथ के अंदर पहुंचने पर हुई। पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और समर्थकों ने विरोध किया। इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी की नौबत आ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
दो पक्षों में तीखी बहस
मतदान के दौरान सोमवार दोपहर शहर विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव समर्थकों के साथ बूथ के अंदर पहुंचे। इस दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और अन्य भाजपाई भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया।
पुलिस ने मामला शांत कराया
मतदान केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए। फिर दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देते हुए शांत कराया। विवाद के बाद यहां पुलिस अफसरों ने जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी है। मतदान केंद्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…