शराबी शिक्षक निलंबित, नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे थे स्कूल
शराबी शिक्षक निलंबित, नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे थे स्कूल
सूरजपुर। शराबी शिक्षक पर विभाग ने फिर एक बार कार्रवाई की है। नशे में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक का नाम नामिक साय आडिल है, जो शासकीय माध्यमिक शाला सुंदरगंज में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जांच में शिकायत सही पाई गई
दरअसल, 16 दिसम्बर को शिक्षक नामिक आडिल शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे, जिसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंची थी। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
निलंबन का आदेश इस प्रकार है-
युक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर ने क्रमांक /6298/शिका.निलंबन /सं .संचा ./2021 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी , जिला सूरजपुर ( छ.ग. ) के अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्ताव पत्र क्रमांक / 6110 / स्था .03 / ई ./ 2021 सूरजपुर दिनांक 16 दिसम्बर के परीक्षण उपरांत श्री नामिक साय आंडिल , उ 0 श्रे ० शिक्षक , शासकीय माध्यमिक शाला सुन्दरगंज , विकास खण्ड सूरजपुर जिला सूरजपुर ( छ.ग. ) को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( आचरण ) नियम 1965 के नियम -23 ( क ) ( ख ) ( ग ) , ( घ ) के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के उप नियम 9 ( 1 ) ( क ) के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर जिला सूरजपुर , छत्तीसगढ़ नियत किया जाता है । निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…