सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल फेरबदल पर होगी चर्चा...
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 दिन के दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा करेंगे। साथ उत्तर प्रदेश चुनाव पर भी चर्चा करेंगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में आलाकमान से वक्त मिला तो मंत्रिमंडल में फेरबदल पर आगे की चर्चा होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं। वे मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को लाना चाहते हैं। सरकार के 3 साल पूरे होने पर मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कह चुके हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आलाकमान करेगा। मुख्यमंत्री दिल्ली से लखीमपुर और लखनऊ भी जाएंगे।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…