किसान नेता राकेश टिकैत ने सहायक शिक्षकों की मांग का किया समर्थन, वेतन विसंगति को लेकर कही बड़ी बात
किसान नेता राकेश टिकैत ने सहायक शिक्षकों की मांग का किया समर्थन, वेतन विसंगति को लेकर कही बड़ी बात
रायपुर। किसान नेता राकेश टिकैत आज सहायक शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। किसान नेता टिकैत ने शिक्षकों को मांग के लिए सरकार से बात करने की बात कही। इसके साथ ही टिकैत ने शांति पूर्ण आंदोलन करने की समझाइश भी शिक्षकों को दी।
टिकैत अपने प्रवास के दौरान कहा कि वेतन में विसंगति एक क्लर्कल मिस्टेक हैं, जिसे सुधारा जा सकता है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
शिक्षकों को पेड़ लगाना चाहिए
टिकैत ने शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। इसके साथ ही स्कूल खुलने पर जितने बच्चे हैं सभी से कम से कम एक एक पेड़ लगवाने चाहिए।
11 दिसंबर से आंदोलन, इस तरह से सरकार को दिलाया ध्यान
बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक 11 दिसंबर से वेतन विसंगति दूर करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इस दौरान शिक्षक अलग अलग तरीको से अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवा रहा हैं। पहले ब्लाक मुख्यालयो में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन व भूख हड़ताल किया गया। आंदोलन के 7 वे दिन सफाई सत्याग्रह चला कर प्रेस क्लब, एसपी आफिस,कलेक्ट्रेट में शिक्षकों ने झाड़ू लगा कर सफाई की।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…