आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखों की लूट, बैंक से लौटते समय बाइक सवार ने वारदात को दिया अंजाम

आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखों की लूट, बैंक से लौटते समय बाइक सवार ने वारदात को दिया अंजाम कोरबा। जिले में लूट की एक बड़ी घटना हो गई। युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लाखों रुपए लूट फरार हो गया। युवक  बैंक से पैसा निकालकर जा रहा था। घटना दीपका थाना अंतर्गत चौकाबूढ़ा के पास हुई है। अज्ञात बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

जेपी टायर्स संस्था का रुपए

कोरबा निवासी चमन कुमार पात्रे से लूट हुई है। बांकी मोगरा के एसबीआई से पैसा निकाल कर जा रहा था, तभी दीपका के पास लुटेरों का शिकार हो गया। कोरबा में चमन कुमार जेपी टायर्स नामक संस्था में काम करता है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

बाइक सवार 2 युवकों ने डाला मिर्च

दुकान संचालक विनोद कुमार अग्रवाल के कहने पर 5 लाख रुपए का चेक लेकर आए थे। बैंक से पैसा निकालकर वह दीपका की तरफ ही जा रहा था, तभी दीपका से पहले चाकाबुड़ा के पास अचानक बाइक सवार 2 युवक आए और उन्होंने चमन की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे वह वहीं रोड किनारे गिर गया। फिर बाइक सवार बदमाश पैसा लेकर भाग निकले। चमन ने बताया कि घटना के बाद वहीं रोड के पास चिल्लाता रहा। मगर किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ देर बाद एक अंकल ने बाइक रोकी तो कुछ और लोग भी वहां पहुंचे। फिर युवक को पानी दिया गया और उसने अपने आंख को धोया। बाद में इस बात की जानकारी दुकान मालिक विनोद अग्रवाल को दी गई। विनोद अग्रवाल ने ही इस पूरे मामले की शिकायत दीपका थाने में की है। घटना की सूचना पर दीपका पुलिस जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़े- छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…