कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
बलौदाबाजार। कट्टे की नोंक पर डकैती करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से डकैती रकम भी बरामद की गई है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस वारदात को टेंट हाउस मालिक के पूर्व मजदूरों ने अंजाम दिया था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भाठागांव में 17 दिसंबर को हुई डकैती का खुलासा 48 घंटे के भीतर हुआ है। बीते दिनों अज्ञात नकाबपोश ने सिर पर कट्टा टिका लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस से बचने के लिए शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे के साथ डीवीआर भी ले गए थे। हालांकि जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े- कट्टे की नोक पर डकैती : देर रात दरवाजा खटखटाया, फिर कनपटी पर तान दिया कट्टा, 5 लाख नकदी और गहने लेकर फरार
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर को अज्ञात नकाबपोश चोरों ने चाकू की नोंक में संतोष कोशले व उसके परिजनों को डरा धमकाकर नगदी रकम सहित सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। जिसके बाद संतोष कोशले ने रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में जुटी कोतवाली निरीक्षक विजय चौधरी की टीम ने आरोपियों को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की रकम 1 लाख 40 हजार और सोने चांदी के जेवरात के साथ 2 बंदूक और चाकू बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला और एक अपचारी बालक भी शामिल है। वहीं मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है ।
एसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस की टीम के निरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक ओंकार राजपूत, अरशद खान मुकेश तिवारी को ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही टेंट व्यापारी संतोष कोशले ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की तारीफ करते हुए 10 हजार ईनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े-
छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…