छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, पड़ रही कड़ाके की ठंड, ओस की बूंदें जमी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ उत्तरी हवाओं के चलते शीत लहर की चपेट में है। प्रदेश में में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट, सामरी पाट में पारा 1 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां ओस की बूंदे जम गई।
सरगुजा का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
राजधानी रायपुर के आउटर यानी लाभांडी में पारा 5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि लालपुर समेत घने शहरी इलाके में भी तापमान 9 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर शीतलहर की घोषणा कर दी है। राजनांदगांव व बिलासपुर में भी शीतलहर चल रही है। केवल बस्तर में ठंड अभी प्रदेश में सबसे कम है और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। अन्य शहरों की तुलना में यहां ठंड काफी कम है। कांकेर और धमतरी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कई जगह पर बहुत अधिक गिरावट आई है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री तक गिरा है। दुर्ग में पारा 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो कल की तुलना में 5.4 डिग्री कम है। यहां ठंड का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 30 सालों के आंकड़ों के आधार पर यहां का औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री है।
बिलासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को 7.8 रिकार्ड किया गया था। इस साल अभी ही 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में 21 दिसंबर 2020 को पारा 7.8 तक गिरा था। यह महीने का सबसे कम तापमान था। इस साल पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया है।
इसी तरह अंबिकापुर, दुर्ग, राजनादगांव सहित अन्य कई जगहों में इस साल 20 दिसंबर को रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले साल के दिसंबर के सबसे कम न्यूनतम तापमान से कम है।
यह भी पढ़े-
कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…