व्यापमं ने कहा- सर्वर ठप, टीईटी फार्म भरने की तारीख बढ़ाई...
व्यापमं ने कहा- सर्वर ठप, टीईटी फार्म भरने की तारीख बढ़ाई...
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) रायपुर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए आनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब फार्म 23 दिसंबर तक भर सकते हैं। जो अभ्यर्थी फार्म नहीं भर पाए थे, वह आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तिथि बढ़ाने की वजह तकनीकी खामी बताया जा रहा है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
व्यापमं ने बताया सिस्टम में तकनीकी खराबी
जानकारी के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, रविवार थी। लेकिन पिछले दो से तीन दिनों तक सर्वर ठप थी। इस वजह से सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे। व्यापमं ने भी सिस्टम में तकनीकी खराबी मानी थी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट का संचालन व सर्वर से संबंधित सारे कार्य छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोयायटी (चिप्स) देखता है।
टीईटी की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को
ऐसे में समस्या से संबंधित परेशानियों को लेकर उनके संबंधित अधिकारियों से चर्चा हुई। इसमें उन्होंने भी तकनीकी दिक्कत की बात कही थी। ऐस में छात्रों की मांगों पर टीईटी फार्म के लिए तीन दिनों के लिए तिथि बढ़ाई गई है। टीईटी की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की गई है।
दो पाली में परीक्षा
पहली से पांचवीं तक अध्यापन के लिए प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से 12: बजे तक। 10वीं से आठवीं तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए दोपहर 2 से 4:45 बजे तक परीक्षा होगी।
कोरोना के चलते परीक्षाएं हुई थी स्थगित
बता दें कि यह परीक्षा 22 मार्च 2020 को आयोजित किया जाना था। इसके लिए 14 फरवरी से एक मार्च 2020 तक आवेदन लिए गए थे। लेकिन कोरोना को देखते हुए राज्य शासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दी थी।
अभ्यर्थियों का सवाल है कि अधिकतर परीक्षाओं की तारीख क्यों बढ़ाई जाती है। बार-बार सर्वर ठप क्यों हो जाता है। क्या इसकी और वजह हो सकती है। ये एक बड़ा सवाल है। आखिर तारीख बढ़ाने का खेल क्या है। इसका जवाब व्यापमं ही दे पाएगा।
यह भी पढ़े-
कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…