सोनू सूद छत्तीसगढ़ में खोलेंगे अस्पताल, कम खर्च पर होगा इलाज...
सोनू सूद छत्तीसगढ़ में खोलेंगे अस्पताल, कम खर्च पर होगा इलाज...
रायपुर। बालीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में लोगों की मदद कर सुर्खियों में आए हैं। इससे उनकी देशभर मदद करने वाले शख्स के तौर पर इमेज बन है। जिसे वह और विस्तार देना चाहते हैं। अब वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा अस्पताल खुलने जा रहा है। सौनू सूद का सपना है कि लोगों की मदद कोरोना में जिस तरह से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया, उसी तरह हास्पिटल खोलकर गरीबों के स्वास्थ्य की देखभाल की जाए।
4 एकड़ में बनेगा हॉस्पिटल
शहर के नरैया तालाब से लगी करीब 4 एकड़ जमीन रायपुर नगर निगम सूद को देने की तैयारी कर रही है। महापौर एजाज ढेबर ने जमीन का चिन्हांकन कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2022 में सोनू सूद रायपुर आकर इस संबंध में एमओयू करेंगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
रायपुर में सोनू सूद की रिश्तेदारी
बालीवुड अभिनेता सोनू सूद रायपुर निवासी नायडू परिवार के दामाद हैं। इसी परिवार के शादी समारोह में वे पिछले दिनों शामिल हुए थे, यहां पर उनकी मुलाकात महापौर एजाज ढेबर से हुई थी। सोनू सूद ने चर्चा के दौरान महापौर को बताया था कि वे रायपुर में चेरिटेबल सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल खोलने के इच्छा रखते है। यह हास्पिटल एक बड़े ग्रुप की होगी।
सोनू की संस्था के साथ ग्रुप का टाइअप
दावा किया जा रहा है कि यहां न्यूनतम शुल्क में इलाज होगा। सोनू की संस्था के साथ ग्रुप का टाइअप है। इसके लिए सोनू ने जमीन की जरूरत बताई थी। महापौर ने इस संबंध में सरकार से चर्चा कर जमीन दिलाने को कहा था।
टिकरापारा इलाके के नरैया तालाब के आसपास से बेजा-कब्जा हटाने के बाद वर्तमान में निगम के पास करीब 4 एकड़ खाली जमीन है। इसी जमीन को सोनू सूद की संस्था को दिया जाएगा।
यह भी पढ़े-
कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…