10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक-प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि तय, छमाही परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू

10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक-प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि तय, छमाही परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक-प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है। ये परीक्षाएं 10 से 31 जनवरी 2022 तक होंगी। परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होगी। परीक्षा के लिए हर बच्चे को प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल की फाइल बनानी पड़ेगी। प्रायोगिक-प्रोजेक्ट और थ्योरी परीक्षाओं के लिए पासिंग मार्क पाना जरूरी है। इन फाइलों को स्कूल प्रबंधक परिणाम जारी होने के 6 महीने तक सुरक्षित रखेंगे।

विज्ञान में प्रैक्टिकल और बाकी विषय में रहेगा प्रोजेक्ट

विज्ञान में प्रैक्टिकल और बाकी विषयों में प्रोजेक्ट की परीक्षा ली जाएगी। इनके अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे। परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। बच्चों को दो पालियों में बुलाया जाएगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

छमाही परीक्षा 29 दिसंबर से होगी

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए छमाही परीक्षा स्कूल में ही कराने का निर्णय लिया है। पहली से 5वीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक और 6वीं से 8वीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से चार जनवरी 2022 तक चलेगी। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर बने प्रश्न-पत्र के जरिए परीक्षा ली जाएगी। पहली से 8वीं तक 30 लाख और 9वीं से 12वीं तक 15 लाख बच्चे शामिल होंगे। यह भी पढ़े- कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…