पोमैटो : एक ही पौधे पर आलू-टमाटर की खेती, वैज्ञानिकों ने किया कमाल

पोमैटो : एक ही पौधे पर आलू-टमाटर की खेती, वैज्ञानिकों ने किया कमाल रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGAU) रायपुर के विशेषज्ञों ने कमला कर दिया है। यहां एक ही पौधे पर आलू-टमाटर का उत्पादन करने कारनामा कर दिखाया है। तीन साल के अनुसंधान के बाद आलू-टमाटर पौधों के कलम बांधकर (ग्राफ्टिंग टेक्नालाजी) पौधे तैयार किए गए हैं। इसे खेत में लगाने पर ऊपर टमाटर और जड़ में आलू की पैदावार होती है। दैनिक नई दुनिया के मुताबिक, एक पौधे पर प्रयोग सफल होने के बाद अब किसानों के खेतों तक इसके पहुंचाने के लिए उद्यानिकी विभाग ने भी सहमति जताई है। इसे कृषि विज्ञानियों ने पोमैटो नाम दिया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  कम लागत में ज्यादा मुनाफा कृषि विज्ञानियों के मुताबिक दोनों ही पौधे के तैयार होने का समय, खाद और पानी की मात्रा समान होने के कारण ग्राफ्टिंग टेक्नालाजी से पोमैटो तैयार किया गया है। टमाटर के साथ आलू के उत्पादन होने से लागत कम और मुनाफा दोगुना हो जाएगा, क्योंकि दोनों के लिए अलग-अलग खाद और पानी की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान अध्ययनशाला की शोधार्थी छात्रा गरिमा दीवान ने इसका प्रयोग पूरा कर लिया है। उन्होंने यहां के प्रोफेसर डा. धनंजय शर्मा, डा. प्रवीन शर्मा, डा. नीरज शुक्ला के मार्गदर्शन में इस अनुसंधान को पूरा किया है। एक पौधा तैयार होने में लगता है इतना समय: 15 दिन का आलू का पौधा और 25 दिन के टमाटर के पौधे को एक साथ कलम बांधकर एक पौधा बनाया जाता है। नर्सरी में आर्डर देते हैं। एक पौधा बनाने के लिए करीब 10 रुपये खर्च करना पड़ेगा। पहले टमाटर, फिर आलू निकालो शोधार्थी गरिमा दीवान ने बताया कि सामान्य तौर पर आलू 90 से 100 दिन तैयार होता है। इस दौरान टमाटर 120-170 दिन तक उत्पादन देता है। इसके बाद बाद यदि आप आलू के कंद को निकालेंगे तो पूरी तरह से परिपक्व मिलेगा। व्यावसायिक उत्पादन की तैयारी शुरू सब्जी विज्ञान विभाग के वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डा. धनंजय शर्मा ने बताया कि सब्जियों में ग्राफ्टिंग तकनीक के नए आयाम में अब आलू-टमाटर के पौधे की ग्राफ्टिंग कर एक नए क्षेत्र में प्रवेश करने का अनुसंधान किया गया है। अब इसे व्यावसायिक तौर पर लाने के लिए काम चल रहा है। यह भी पढ़े- कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…