नक्सली आईईडी के चपेट में आए जवान, बम को बीडीएस टीम ने किया निष्क्रिय दंतेवाड़ा। नक्सलियों के लगाए आईईडी चपेट में एक जवान आ गया। इससे डीआरजी जवान उमेश पांडे घायल हो गए। घायल जवान को साथी जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर-पल्ली सड़क पर नक्सलियों ने 5 आइइडी लगाया था। गश्त पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने इसे लगाया था। विस्फोटकों को रात के समय नक्सलियों ने लगाया था। इसी रास्ते से जवान गश्त पर निकलते हैं। जवान के घायल होने के बाद जवानों ने दूसरे बम का पता लगाया। चार अन्य आईईडी का पता चलने के बाद उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसमें एक पाइप बम भी था। कैंप से गश्त के लिए जैसे ही जवान निकले उसी समय एक जवान उमेश पांडे का पैर आईईडी पर पड़ने से विस्फोट हो गया। घायल जवान का उपचार किया जा रहा है। वहीं सीआरपीएफ की बोदली कैंप से 6 सौ मीटर लगाए गए आईईडी को बीडीएस टीम ने निष्क्रिय कर दिया। दंतेवाडा एसपी अभिषेक पल्लव सहित अन्य पुलिस अधिकारी घायल जवान से मिले। बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों से बातचीत की। बीडीएस टीम सड़क की जांच कर रही है।