आंख में मिर्च पावडर डाल लूट : कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, साजिश की ऐसी खुली पोल

आंख में मिर्च पावडर डाल लूट : कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, साजिश की ऐसी खुली पोल कोरबा। आंख में मिर्च पावडर डालकर कर लूट करने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा किया। कंपनी का कर्मचारी ही मास्टर माइंड निकला। उसी ने लूट की साजिश रची थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोचा गया। 

5 लाख रुपए की लूट

दरअसल, कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत सोमवार को अज्ञात चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे युवक के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 5 लाख रुपए लूट लिए थे। जिसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी थी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

कर्मचारी चमन कुमार पात्रे रुपए निकालने गया था

जानकारी के अनुसार, बैंक से जेके टायर का कर्मचारी चमन कुमार पात्रे को कंपनी के संचालक ने 5 लाख का चेक देकर उसे कैश कराने के लिए बाकी मोंगरा के एसबीआई बैंक भेजा था। पैसे लेकर वापस लौटते समय चमन कुमार से अज्ञात चोरों ने 5 लाख रुपए लूट लिए थे। लूट की जानकारी मिलने के बाद एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर जांच में जुटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कर्मचारी ने रची थी साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी का मास्टर माइंड चमन ही था। जिसने चोरी की साजिश अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने चमनलाल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। यह भी पढ़े- कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…