छत्तीसगढ़ में शीतलहर : ठंड से बुजुर्ग की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टर को दिए निर्देश, कहा- किसी को न हो ठंड से परेशानी

छत्तीसगढ़ में शीतलहर : ठंड से बुजुर्ग की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टर को दिए निर्देश, कहा- किसी को न हो ठंड से परेशानी रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन गई है। बिलासपुर में ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को अलाव जलाने और कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं। जरुरतमंद लोगों को लिए व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

कंबल की व्यवस्था करें

प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

बता दें कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। राजधानी में रात का पारा 8 के करीब पहुंच चुका हैं। जशपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  आज सुबह जिले का न्यूनतम तापमान पहुंचा 1 डिग्री दर्ज किया गया है। सन्ना,पंडरापाठ, नन्हेंसर, तोरा समेत कई इलाकों में बर्फ जमी गई है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़े- कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…