ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, उपसंचालक ने किया निलंबित

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, उपसंचालक ने किया निलंबित मुंगेली। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उसक एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।   दरअसल, विकास खण्ड लोरमी के क्षेत्र लगरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विमल कुमार पुरले ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने व लाभ दिलाने के नाम पर रूपये की मांग की थी। इसके बाद रूपये लेते हुए कृषि विस्तार अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसकी पुष्टि होने के बाद कृषि विभाग के उपसंचालक डीके ब्यौहार ने उसे निलंबित कर दिया गया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) उप संचालक ब्यौहार ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विमल कुमार पुरले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आंचरण) नियम के विपरित कृत्य पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पुरले का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोरमी निर्धारित की गई है। यह भी पढ़े- कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…