छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 34 नए मरीज मिले, 304 सक्रिय केस, जानिए जिलों के आंकड़े
छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 34 नए मरीज मिले, 304 सक्रिय केस, जानिए जिलों के आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। जबिक कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। वहीं टोटल पॉजिटिव केस अब 304 हो गए है। प्रदेश में 21 हजार 752 सैम्पलों की जांच की गई।
अधिक 9 केस रायगढ़ में
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक 9 केस रायगढ़ मिले। किसी भी जिले में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 19 जिलों में कोई संक्रमित नहीं पाये गए।
इन जिलों में मिले कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दुर्ग 3, रायपुर 6, बिलासपुर 3, रायगढ़ 9, कोरबा 6, जांजगीर-चांपा 1, मुंगेली 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) 1, सुकमा 1 व अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
3 करोड़ 1 हजार 122 टीके
कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) 3 करोड़ 1 हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल 5 प्रतिशत दूर है।
58 प्रतिशत को कोरोना का दोनों डोज
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या 1 करोड़ 96 लाख 51 हजार है। राज्य के 58 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 213 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।
[caption id="attachment_6674" align="aligncenter" width="569"]

कोरोना जिले वार आंक[/caption]
यह भी पढ़े-
कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…