एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक ध्रुव ने बढ़ाया उत्साह, किया पुरस्कृत

एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक ध्रुव ने बढ़ाया उत्साह, किया पुरस्कृत भूपेंद्र सिंह ओट्टी, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय ने मंलगवार को गुरुकुल विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल और सांस्कृतिक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे उम्दा प्रदर्शन लाटा विद्यालय का रहा। यहां के छात्रों ने तवा फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन सिंगल समेत कई खेल में प्रथम स्थान हासिल किया।  मंगलवार को आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मरवाही विधायक डॉ.केके ध्रुव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मा.मनोज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष आशा बबलू मराबी, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष ममता पैकरा एवं सरपंच संघ अध्यक्ष पेंड्रा अजीत श्याम उपस्थित रहे।   यह भी पढ़े-स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी विधायक डॉ केके ने प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले एकलव्य विद्यालय के बच्चों को प्रस्तीप्रमाण पत्र दिया गया। और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विधायक ध्रुव ने कहा कि एकलव्य के बच्चों ने जिले में जहां-जहां कार्यक्रम हुआ, वहां के बच्चों ने अच्छी प्रस्तुति दी है। इससे बच्चों की प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर मिलता है। मेरी सलाह है, कि गति बंद न हो, बढ़ते रहे, इस पर अलग से प्रयास करें। विधायक होने के नाते इसमें मेरा सहयोग रहेगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जो बच्चे जीतने में असफल रहे, वे तैयारी करते रहे। हार से निराश न हो। इसमें हार और जीत लगी रहती है। खेल, सांस्कृतिक और बौध्दिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें।   बच्चों के साथ बड़ों को कोरोना संक्रमण के प्रति आगाह किया। उन्होंने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए मास्क जरूरी लगाए। दो गज दूरी के नियम का पालन करे। जिससे हम संक्रमण से बच सके। अन्य लोगों को भी खतरे के प्रति सचेत करे।

प्रथम विजेता

100 मीटर दौड़- बालक-  अनिल, लाटा.  कन्या- अंजली कुशराम, डोंगरिया 200 मीटर दौड़- बालक-  अनिल (लाटा).  कन्या- अंजली कुशराम (डोंगरिया) 400 मीटर दौड़ - बालक - शैलेद्र (नेवसा). कन्या -भूमिका (नेवसा0 800 मीटर दौड़- बालक - राजेश मरावी (लाटा). कन्या - लक्ष्मी (लाटा) रिले रेस   -   बालक - महंदराम, जयविंद, अनुराग, अनिल (लाटा)                   कन्या- कंचन मरावी, मीना पैकरा, आरती पैकरा, लक्ष्मी) तवा फेंक  - बालक - भारत (लाटा).  कन्या- पूजावती (लाटा) गोला फेंक - बालक - जयविंद (लाटा). कन्या - पूजावती (लाटा) लंबी कूद-  बालक - महंदराम (लाटा). कन्या- अंजली कुशराम (डोंगरिया) ऊंची कूद- बालक भारत (लाटा). कन्या- चंचल (लाटा) बैडमिंटन सिगल- रोहन सिंह (लाटा). कन्या - सरिता टेकाम (लाटा) बैडमिंटन युगल- विपिन, रोहन (लाटा). कन्या- सरिता, शालिनी- (लाटा) कबड्डी - लाटा (टीम). कन्या- लाटा (टीम) खो-खो- डोंगरिया (टीम). कन्या- डोंगरिया (टीम)

बौध्दिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

 तत्कालिक भाषण  - जया (लाटा) निबंध  - आदित्य कुमार (नेवसा) वाद विवाद कृति (लाटा) प्रश्नमंच - लाटा टीम चित्रकला- पुष्पेंद्र (नेवसा) एकल गायन  आर्यन (लाटा). कन्या- साक्षी (डोंगरिया) सामूहिक गायन- बालाक- लाटा.  कन्या- लाटा एकल नृत्य- कन्या - डोंगरिया सामूहिक नृत्य- बालक- डोंगिरया. कन्या- डोंगरिया कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त डॉ.के.एन मिश्रा, प्राचार्य एकलव्य डोगरिया अनिल वर्मा, प्राचार्य एकलव्य लाटा कुर्रे, प्राचार्य एकलव्य नेवसा आई.पी.श्रीवास्तव, खेल नोडल अधिकारी संजू मोहन पाण्डेय, नोडल अधिकारी मंजूला तिवारी प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर, सीईओ वैशाली सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अजीत लहरी, शिव शंकर पैकरा, गनेशिया ओट्टी, अनुपा तिग्गा, क्रीड़ा कोच सुशील मिश्रा, गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रा रोड की गरिमामयी उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…