तीन आटो सवार की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, युवक खून से लथपथ आटो में फंसे...

तीन आटो सवार की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, युवक खून से लथपथ आटो में फंसे... कोरिया। जिले में मंगलवार की बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन आटो सवार की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। बस मनेंद्रगढ़ से रांची जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात शिवपुर चरचा निवासी कपिल देव, राजकुमार और दिनेश राजवाड़े तीनों मनोज टोप्पो के ऑटों में सवार होकर शिवपुर से फुलपुर जा रहे थे। इस दौरान रात साढ़े 8 बजे के बीच मनेन्द्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार राजहंस बस ने उनकी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

आटो के नीचे बुरी तरह से फंसे

हादसा इतना जबरदस्त था कि आटो सवार तीनों युवक आटो के नीचे बुरी तरह से फंस गए थे। ड्रायवर लहूलुहान हालात में ज़मीन पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद सभी चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। चरचा थाना पुलिस ने घटना की सूचना के बाद आरोपी बस ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…