छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी, कारोबारियों में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी, कारोबारियों में हड़कंप रायपुर। आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबह लगभग 5 बजे प्रदेश के कई शहरों में ताबड़तोड़ छापे पड़े हैं। इनमें कई कारोबारी शामिल हैं, जिनका अरबों का व्यवसाय है। पता चला है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी आयकर की टीमें पहुंची हुई हैं। छापे की पहली खबर कोरबा से आई, जहां कारोबारी भगवान दास अग्रवाल के संस्थानों में IT का छापा पड़ा है। भगवान दास के प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ सेल्स में सैमसंग मोबाइल के अलावा अनेक ब्रांडेड खाद्य वस्तुओं की एजेंसी है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इसके अलावा कोरबा में जवेलर्स अनोपचंद-त्रिलोकचंद का कारोबार और हीरो की दुपहिया गाड़ियों के एजेंसी भी इन्ही की है। कोरबा शहर के बड़े कारोबारियों में शुमार भगवान दास अग्रवाल के निवास पर सुबह लगभग 5 बजे IT की टीम दो गाड़ियों में पहुंची। इस बीच पता चला है कि भगवान दास के अग्रसेन भवन के पास स्थित उनके भाई राजकुमार अगवाल के यहां भी IT की टीम ने छापा मारा है। राजकुमार अग्रवाल की फर्म SCC का कोयले का बड़ा कारोबार है।

राजधानी रायपुर में मचा हड़कंप

इनकम टैक्स की अनेक टीमों ने राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इनमे चौबे कॉलोनी स्थित रवि सिंघल के माकन में रेड पड़ी है। रवि सिंघल रायगढ़ में संचालित स्काई अलॉयस के मालिक बताये जा रहे हैं। वालफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के यहां आईटी की कार्रवाई चल रही है, वही शंकर नगर स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में भी छापा पड़ा है। सुमित कोल फ़्रीडर्स में भी छापे की खबर है। अभी तक जो जानकारी सामने आयी है। उसके मुताबिक छापों में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की आयकर विभाग की टीमें 7 अधिकारियों के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई कर रहीं हैं। रायपुर और कोरबा के अलावा बिलासपुर, रायगढ़ तथा भिलाई में भी छापे की कार्रवाई की खबरे आ रही हैं। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…