छत्तीसगढ़ में 4 नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खुलेंगे, अब नए सत्र में कृषि, वाणिज्य और कला संकाय की होगी पढ़ाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खुलेंगे। वहीं आवासीय विद्यालयों में नये शिक्षा सत्र से कृषि, वाणिज्य और कला संकाय में भी शिक्षा प्रदान करने की जाएगी। वर्तमान में इन विद्यालयों में केवल विज्ञान और गणित संकाय में ही शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है। यह निर्णय आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित आदिम जाति कल्याण आवासीय आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास डीडी सिंह ने कहा कि इन नए संकायों से अध्ययन की सुविधा प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को उनकी अभिरूची के संकाय में प्रवेश मिलेगा। साथ ही विद्यालय में सीटें भी रिक्त नहीं रहेंगी।
आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास शम्मी आबिदी ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं तथा 12वीं बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इन विद्यालयों के लिए भी प्रयास आवासीय विद्यालय की तरह प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर आईआइटी, जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
बैठक में समिति के सदस्यों ने इस संबंध में सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित किया जाना चाहिए, जिससे स्वीकृति पश्चात नवीन शिक्षा सत्र से कोचिंग सुविधा प्रारंभ की जा सके। संचालक मंडल की बैठक में वर्ष 2021-22 में चार नए एकलव्य आवासीय विद्यालय जशपुर जिले के ढेंगनी और फरसाबहार, रायगढ़ जिले के हीरापुर और सरगुजा जिले के सहानपुर में प्रारंभ किए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिए विचाराधीन है।
गौरतलब है कि प्रदेश में वर्तमान में 71 एकलव्य आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें 10 कन्या, 6 बालक और 55 संयुक्त विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा 12वीं से 6वीं तक 60 सीटर प्रति कक्षा के मान से प्रत्येक विद्यालय में 420 बच्चों को प्रवेश देने का प्रावधान है। वर्ष 2021-22 में चार नए एकलव्य विद्यालयों के संचालन की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 75 हो जाएगी।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कट्टे की नोंक पर डकैती, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत गहने बरामद
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…