UPSC CDS : आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में 341 पदों पर भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता, फीस और अन्य डिटेल...

डेस्क। सेना में जाने के लिए तैयारी करने वाले युवकों के अच्छा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS)-I 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में कुल 341 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए संबंधित अकादमियों में भेजा जाएगा। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSC CDS-1 का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। 18 जनवरी से 24 जनवरी 2022 के बीच आवेदन वापस लेने का भी मौका दिया जाएगा।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

एकेडमी के अनुसार रिक्तियों का विवरण (UPSC CDS)

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून        पद : 100  इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला        पद : 22 एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद        पद : 32 ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई (पुरुष)    पद : 170 - शार्ट सर्विस कमिशन (पुरुषों) के लिए हैं। - ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी , ओटीए, चेन्नई (महिला)    पद : 17

उम्र सीमा 

आईएमए : अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1999 से पहले और 01 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। नेवल एकेडमी - अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1999 से पहले और 01 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो।  इंडियन एयर फोर्स एकेडमी :  अभ्यर्थी का जन्म  02 जनवरी 1999 से पहले और 01 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। 

अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 

आईएमए -  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।  नेवल एकेडमी -   मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। एयर फोर्स एकेडमी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री। बारहवीं में फिजिक्स एंव मैथमेटिक्स का अध्ययन किया हो। या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 

चयन

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू  ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें UPSC CDS notification- नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें

 फीस  ऑनलाइन या आफलाइन

महिला/एससी/एसटी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्गों को 200 रुपये फीस देनी होगी। महिला/एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई फीस नहीं है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से या किसी भी एसबीआई ब्रांच से हो सकता है।  यह भी पढ़े- स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब