कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आलाकमान पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर दिखाए बगावत तेवर...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आलाकमान पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर दिखाए बगावत तेवर... देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी से नाराज है। उन्होंने कर आलाकमान पर नाराजगी जताई है। दरअसल, उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर हरीश रावत का नाम सबसे आगे है। लेकिन उनकी कुछ ऐसे ट्वीट सामने आए हैं, जो हाईकमांड से उनकी नाराजगी दिखाते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस आलाकमान के रवैये पर अंगुली उठाते हुए कुछ ऐसा भी लिख दिया है, जिसे कुछ लोग उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा, 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवना केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।' यह भी पढ़े- स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब