ICC Test Rankings : मार्नस लाबुशेन बने नंबर वन बल्लेबाज, रोहित-विराट खिसके...
ICC Test Rankings : मार्नस लाबुशेन बने नंबर वन बल्लेबाज, रोहित-विराट खिसके...
स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी की है। आईसीसी की नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंतिम 5 में एक भारतीय बल्लेबाज है।
आईसीसी के मुताबिक, मार्नस लाबुशेन के 912 प्वॉइंट है, जो उनके टेस्ट करियर का करियर के बेस्ट प्वॉइंट हैं। जो रूट के 897 प्वॉइंट हैं और वो दूसरे नंबर नंबर पर खिसक गए हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एशेज सीरीज का मिला फायदा
एशेज सीरीज से पहले लाबुशेन चौथे नंबर पर हैं। ब्रिसबेन टेस्ट के बाद में वो दूसरे नंबर पर आ गए थे। ब्रिसबेन में लाबुशेन ने 74 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की जीत में निभाई बड़ी भूमिका
एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 103 और 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंग्लैंड को एडिलेड टेस्ट में 275 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
राहित शर्मा 5वें नंबर पर
भारत के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा 5वें स्थान पर बने हुए हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके सातवें 756 प्वॉइंट हैं। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। उनके 775 प्वॉइंट हैं।
बाबर आजम नौवें स्थान पर
वॉर्नर का एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा है। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 95 रन बनाए थे। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में सेंचुरी जड़ने वाले ट्रेविस हेड टॉप 10 में अपना स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नौवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़े-
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब