Asian Champions Trophy : भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया, जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
स्पोर्ट्स न्यूज। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी-2021 (Asian Champions Trophy) के ब्रॉन्ज़ मेडल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी है। दोनों टीमों के बीच कांटे का मैच देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया ने 4-3 से जीत दर्ज की। आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया ने उसे बिल्कुल भी मौका नहीं दिया।
गत चैम्पियन भारत ने इस बार फाइनल में तो जगह नहीं बना पाया, लेकिन पाकिस्तान को मात देकर ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम जरूर किया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
चौथा क्वार्टर: आखिरी क्वार्टर में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है, मैच खत्म होने में जब कुछ ही वक्त बाकी था तभी टीम इंडिया की ओर से तीसरा गोल दागा गया। भारत की ओर से तीसरा गोल वरुण कुमार ने किया, पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए वरुण ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को चकमा दिया और भारत बढ़त दिलाई।
मैच खत्म होने से कुछ देर पहले तक दोनों टीमों की ओर से वार-पलटवार किया गया है। पहले भारत ने लगातार दो गोल दागकर 4-2 की बढ़त बनाई और उसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी एक गोल मारकर मैच में वापसी की कोशिश की।
मैच खत्म होने से कुछ देर पहले तक दोनों टीमों की ओर से वार-पलटवार किया गया है। पहले भारत ने लगातार दो गोल दागकर 4-2 की बढ़त बनाई और उसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी एक गोल मारकर मैच में वापसी की कोशिश की।
तीसरा क्वार्टर: पाकिस्तान की ओर से इस गेम में तेज़ी से अटैक किया गया। पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने बेहद ही आसानी से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। भारत अब इस मुकाबले में 2-1 से पीछे हो गया है। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत ने मैच में जबरदस्त वापसी की है, सुमित ने टाइम खत्म होने से ठीक पहले गोल दागा और भारत की मैच में वापसी करवाई। ये क्वार्टर खत्म होने तक स्कोर 3-3 हो गया।
दूसरा क्वार्टर: पाकिस्तान की ओर से लगातार पलटवार की कोशिश की गई, जो नाकाम रही।पाकिस्तान ने यहां कई बार रेफरेल भी लिए, लेकिन उसका फायदा इंडिया को मिला। रिव्यू के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की रेफरी से भिंड़त भी हुई। हालांकि, दूसरा क्वार्टर होने के बाद भी स्कोर 1-1 रहा।
पहला क्वार्टर: मैच की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही है, कुछ मिनटों में ही टीम इंडिया को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले हैं।. तीसरे मौके में भारत की ओर से अमजद अली ने पाकिस्तान के खिलाफ गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से भी पहले ही क्वार्टर में पलटवार किया गया, दोनों टीमों का स्कोर 1-1 हो गया है।
यह भी पढ़े-
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब