छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित... रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आई.डी. पर भेजे जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी तारीख पर विशेष ध्यान रखे। चाहे केंद्र सरकार या राज्य इसी में उलझा कर रखा जाता है।

सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से

 इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं तथा इसकी सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

डाटा एंट्री आपरेटर के लिये 88 हजार आवेदक

पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया कि जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिये तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, मान्य फोटो परिचय पत्र और दो रंगीन फोटो साथ में लेकर आना है। यह भी पढ़े- UPSC CDS : आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में 341 पदों पर भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता, फीस और अन्य डिटेल…

तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया

उन्होंने बताया कि इसी तरह  परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस पद के लिये दस्तावेजों का सत्यापन व दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से 5 फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिये क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परिचारक के लिये चिन्हित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है।

28 दिसंबर तक दावा-आपत्ति 

परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं। यदि उनके कट ऑफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अन्य विस्तृत जानकारी के लिये वेबसाइट पर लाग इन कर सकते हैं। यह भी पढ़े- स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब