सहायक शिक्षकों को दिसंबर का वेतन नहीं, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी

सहायक शिक्षकों को दिसंबर का वेतन नहीं, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी रायपुर। प्रदेश भर के सहायक शिक्षक अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत है। सहायक शिक्षक वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

बीईओ को पत्र

अब हड़ताल करने वाले सहायक शिक्षकों को इस (दिसंबर) महीने वेतन नहीं मिलेगा। डीपीआई आफिस के ज्वाइंट डायरेक्टर के पत्र का हवाला देकर कलेक्टरों के साथ ही बीईओ को लेटर भेज स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को दिसंबर महीने की तनख्वाह न देने का निर्देश दिया जा रहा है। यह भी पढ़े- UPSC CDS : आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में 341 पदों पर भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता, फीस और अन्य डिटेल…

11 दिसंबर से आंदोलन

बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक 11 दिसंबर से वेतन विसंगति दूर करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इस दौरान शिक्षक अलग अलग तरीको से अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवा रहा हैं। पहले ब्लाक मुख्यालयो में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन व भूख हड़ताल किया गया।  आंदोलन के 7 वे दिन सफाई सत्याग्रह चला कर प्रेस क्लब, एसपी आफिस,कलेक्ट्रेट में शिक्षकों ने झाड़ू लगा कर सफाई की। 

इसी तरह के पत्र सभी जिलों को भेजा जा रहा...

[caption id="attachment_6742" align="alignnone" width="635"] सहायक शिक्षकों को पत्र[/caption] यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब