सरपंच उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, परिवार में थे 12 सदस्य, रिजल्ट के बाद खूब रोया...
सरपंच उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, परिवार में थे 12 सदस्य, रिजल्ट के बाद खूब रोया...
गांधीनगर। एक परिवार में कुल 12 सदस्य थे। इसमें से एक सदस्य सरपंच चुनाव में उम्मीदवार बन गया। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसे चुनाव में सिर्फ एक वोट मिले। शख्स को गांव ने तो अस्वीकार किया, साथ उसे अपने परिवार का भी वोट नहीं मिला। यहां तक की उनकी पत्नी तक ने उसे वोट नहीं दिया। ये पूरा मामला गुजरात छपरवाला गांव का है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,छरवाला गांव के संतोष हलपाती ने सरपंच पद पर चुनाव जीतने के लिए काफी जोर लगाया। उन्होंने काफी मेहनत की। हर घर जाकर वोट मांगा। लेकिन जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो वह बेहद निराश हो गए। जब उन्हें पता चला कि चुनाव में उन्हें उनके अलावा किसी ने वोट नहीं दिया तो वह काउंटिंग सेंटर के पास रोने लगे। भावुक संतोष ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम पत्नी, सहित परिवार के सदस्य तो जरूर वोट देगा।
हलपाती ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि वह चुनाव हार गए, लेकिन इस बात का बेहद कष्ट है कि परिवार के 12 लोगों में से किसी ने भी उऩके पक्ष में मतदान नहीं किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष ने कहा, ''चुनाव आता है और जाता है, लेकिन मुझे केवल एक वोट मिला, मेरे परिवार वालों ने भी मुझे वोट नहीं दिया।''
पत्नी ने भी वोट नहीं दिया
संतोष हलपति कहते हैं, ‘यह चुनाव है। इसमें लोगों की मर्जी चलती है। लोगों को जिस प्रत्याशी पर भरोसा होगा, उसी को वे वोट करेंगे।’ मतदान केंद्र में जब संतोष भाई फूट-फूटकर रोने लगे तो उन्हें लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया, फिर घर भेजा। संतोष भाई को इस बात पर भी हैरानी है कि उन्हें उनकी पत्नी ने भी वोट नहीं दिया।
गुजरात निर्वाचन आयोग मंगलवार रात तक राज्य की 8,686 ग्राम पंचायतों में से 6,481 के चुनाव नतीजे घोषित किए। दो दिन पहले राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पंचायत चुनावों में उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से किस्मत आजमाते हैं न कि पार्टी के टिकट पर। हालांकि वे राजनीतिक दलों से संबद्ध हो सकते हैं। मतदान मतपत्रों के जरिए हुआ।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब