15 नगरीय निकायों में चुनाव, वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझान आए सामने...
रायपुर। प्रदेश में 15 नगरीय निकायों में हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में इस वक्त कांग्रेस आगे है। मतगणना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के लिए सभी मतगणना केंद्रों में भारी पुलिस बल तैनात है। दरअसल, 4 नगरपालिका निगम, 5 नगर पालिका परिषद, 6 नगर पंचायत में आम चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे। बैलेट पेपर से मतदान हुए हैं।
भैरमगढ़ में 15 वार्ड है। जिसमें कांग्रेस ने 12 वार्ड जीते हैं। वहीं भाजपा ने 3 वार्ड जीता है।
मारो नगर पंचायत में कांटे की टक्कर है। यहां कांग्रेस 5, भाजपा 4 पर जीत दर्ज की चुकी है।
खैरागढ़ नगर पालिका में बीजेपी ने 7 वार्ड में जीते हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि 4 नगर पालिका निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, बिरगांव. 5 नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ और 6 नगर पंचायत प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटटनम और मारो में आम चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान किया गया था. जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे.
इसके अलावा नगर पालिका निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 और 25, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29, राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17, नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14, बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 5 और 11, कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5, भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 9, बसना के वार्ड क्रमांक 9, आमदी के वार्ड क्रमांक 14, कुरुद के वार्ड क्रमांक 1, मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 और थानखम्हरिया वार्ड क्रमांक 11 में उपचुनाव किया गया था। जिसके मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।
यहां हो रही मतगणना. देखें डिटेल
भिलाई निगम
भिलाई निगम के 70 वार्डों के लिए 463 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना भिलाई के कल्याण कॉलेज, सेक्टर -7 में शुरू हो चुकी है। भिलाई में मेयर का पद अनारक्षित है।
रिसाली निगम
रिसाली निगम के 40 वार्डों के लिए 122 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना रिसाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना शुरू हो चुकी है। रिसाली निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला आरक्षित है।
भिलाई-3 चरोदा निगम
भिलाई-3 चरोदा के 40 वार्डों के लिए 112 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना स्व. खूबचंद बघेल महाविद्यालय में शुरू हो गई है।
बिरगांव निगम
बिरगांव के 70 वार्डों के लिए 95 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। वोटों की गिनती आडवाणी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब