urban body election result : बिरगांव में मत पेटी खुली मिली ! भाजपा ने किया हंगामा...

urban body election result : बिरगांव में मत पेटी खुली मिली ! भाजपा ने किया हंगामा... रायपुर। प्रदेश के 15 नगरीय निकाय का आज चुनाव परिणाम सामने आएगा। यहां अभी गिनती जारी है। इसी बीच बिरगांव से बड़ी ख़बर सामने आई है। मतगणना के दौरान एक मत पेटी खुली मिली। यह नजारा देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) भाजपा ने मतगणना अधिकारी को पत्र लिखा। गड़बड़ी की आशंका जताते हुए गिनती रोकने सहित चुनाव रद्द करने की मांग की है। फिलहाल बिरगांव में गिनती रोक दी गई है। बिरगांव में 11 नंबर वार्ड की मत पेटी खुलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। वहीं वार्ड नंबर 22 में भी जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मत पेटी पहले से खुलने का आरोप लगाया है। इन आरोेपों पर राज्य निर्वाचन अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है। भोपालपट्टनम के 15 वार्डों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब